
जदयू नेता को राजद ने बताया मूर्ख तो भड़के नेता, कहा- चरवाहा विद्यालय वाले हमें ज्ञान बताएंगे
- बिहार में राजद और जदयू नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है, तेजस्वी यादव के नोट बांटने के वीडियो को लेकर दल आमने सामने है.
- जेडीयू नेता नीरज कुमार ने वीडियो को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत दर्ज करवाई जिसपर राजद ने उन्हें महामूर्ख बता दिया.
- महामूर्ख कहे जाने पर नीरज ने लिखा - चरवाहा विद्यालय से ज्ञान प्राप्त करने वाले हमको ज्ञान की चुनौती दे रहे हैं.
- उन्होंने कहा- अगर तेजस्वी को दानवीर बनना है तो गोपालगंज में नौकरी के नाम पर उनके पिता ने जो जमान लिखवाया उसे वह समाज के लिए दान कर दें.
- पूर्व मंत्री ने कहा, तेजस्वी ने बिहार की जनता को याचक समझ लिया है जबकि यहां की जनता याचक नहीं अपना हक लेती है.
यह भी पढ़ें - अपराध से निपटने पर जोर! अपराधियों का पैसा गरीबों में बांटने का कानून बनाने की सोच रही एमपी सरकार




























































