
लोकतांत्रिक देशों से जावेद अख्तर की अपील, महिलाओं के प्रति बर्बर तालिबान को न दें मान्यता
- अफगानिस्तान में तालिबान के हाथों में सत्ता जाने के बाद भारत में इसे लेकर बयानबाजी जारी है, तालिबान का महिलाविरोधी चेहरा सामने आ गया है.
- दरअसल 33 सदस्यीय कैबिनेट में एक भी महिला को शामिल नहीं किया गया, इसे लेकर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने आलोचना की है.
- उन्होंने दुनिया के सभी लोकतांत्रिक देशों से तालिबान को मान्यता न देने की अपील की है, कहा- ऐसा नहीं कर सकते तो न्याय-मानवता जैसे शब्द भूल जाने चाहिए.
- उन्होंने लिखा - हर सभ्य व्यक्ति, लोकतांत्रिक सरकार और दुनिया के हर सभ्य समाज को अफगान के क्रूर दम के लिए तालिबान को मान्यता देने से इंकार करना चाहिए.
- दरअसल पिछले दिनों तालिबान प्रवक्ता से पूछा गया कि महिला मंत्री क्यों नहीं तो उसने कहा महिलाएं घर पर रहने और बच्चा पैदा करने के लिए होती हैं.
यह भी पढ़ें - अपराध से निपटने पर जोर! अपराधियों का पैसा गरीबों में बांटने का कानून बनाने की सोच रही एमपी सरकार




























































