यूपी में नहीं थमी मॉब लिचिंग! शामली में मुस्लिम युवक की पीट पीटकर हत्या

  • यूपी में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है, 9 सितंबर को शामली जिले के बनत कस्बे के बस स्टैंड पर एक मुस्लिम युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई.
  • मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर समीर का हाथ एक अन्य युवक से छू गया जिसके बाद उस युवक के साथियों ने समीर को घेरकर पीटना शुरु कर दिया.
  • समीर के रिश्तेदार आदिल ने बताया कि पीटने वाले जाटों के बच्चे थे, उन्होंने समीर को बाल पकड़कर बुरी तरह से पटका और लातों से पीटा.
  • बेहोश होने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए, परिजन जिला अस्पताल ले गए पर वहां से रेफर किया गया, मुजफ्फरनगर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई.
  • पुलिस ने बताया कि दोनो पार्टियों के बीच पहले से भी विवाद था, मुख्य आरोपी वरदान को गिरफ्तार कर लिया गया है जल्द ही अन्य आरोपी गिरफ्तार होंगे.
     यह भी पढ़ें - अपराध से निपटने पर जोर! अपराधियों का पैसा गरीबों में बांटने का कानून बनाने की सोच रही एमपी सरकार