किसानों के आगे झुकी सरकार! सिर फोड़ने वाले अधिकारी की छुट्टी, मृतक के परिवार को नौकरी

  • हरियाणा के करनाल में किसानों और प्रशासन के बीच लाठीचार्ज के बाद जारी तनातनी खत्म हो गई है, सरकार ने किसानों की बात मान ली है.
  • किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी और एसीएस देंवेंद्र सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें बताया कि लाठीचार्ज की न्यायिक जांच रिटायर्ट जज की निगरानी में होगी.
  • जब तक जांच होगी तब तक तत्कालीनन एसडीएम आयुष सिन्हा छुट्टी पर रहेंगे, माना जा रहा ये जांच एक महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी.
  • वहीं लाठीचार्ज में मारे गए पीड़ित परिवार को एक हफ्ते के भीतर सरकारी नौकरी दी जाएगी, किसान परिवार के दो लोगों को नौकरी मांग रहे थे.
  • गौरतलब है कि किसान लाठीचार्ज के बाद ही मिनी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे थे, पहले ही ऐलान कर दिया था जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक हटेंगे नहीं.
     यह भी पढ़ें - UP : कर्ज से परेशान अन्नदाता! बैंक ने लोन वसूली का नोटिस दिया तो किसान ने लगा ली फांसी