UP : कर्ज से परेशान अन्नदाता! बैंक ने लोन वसूली का नोटिस दिया तो किसान ने लगा ली फांसी

  • यूपी में कर्ज में डूबे एक और किसान ने आत्महत्या कर ली, ये किसान औरैया जिले का था जिसे बैंक की तरह लोन वसूली का नोटिस मिला था.
  • मिली जानकारी के अनुसार 45 साल के सुखराम भदौरिया ने किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए बैंक से 50 हजार का लोन लिया था.
  • काफी वक्त बीत जाने के बाद भी वह कर्ज नहीं चुका पाए तो बैंक ने नोटिस थमा दिया जिससे परेशान होकर उन्होंने एक पेड़ से फांसी लगा ली.
  • जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कहा- पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी.
  • परिजनों का कहना है कि सुखराम को बैंक ने सोमवार को नोटिस दिया तभी से वह परेशान हो गए थे, इसी परेशानी के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली.
     यह भी पढ़ें - बसपा का बाहुबली नेताओं से किनारा, मायावती बोली- किसी माफिया को नहीं बनाएंगे प्रत्याशी