
झारखंड विधानसभा के बाहर रोने लगे भाजपा विधायक, कहा- दलित हूं इसलिए नहीं सुनी बात
- झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कई मायनों में इसबार चर्चा में रहा, आखिरी दिन भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने सदन के बाहर रो दिया.
- मीडिया से बात करते हुए अमर फूट-फूटकर रोने लगे, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सदन के भीतर बोलने नहीं दिया जाता.
- अमर बाउरी ने कहा- कार्यवाही के दौरान कार्यस्थगन के प्रस्ताव को ठुकराया गया, मेरे कार्यकर्ताओं को पीटा गया पर मुझे ये मुद्दा उठाने नहीं दिया.
- विधायक ने कहा मैं एक दलित विधायक हूं इसलिए ये लोग जानबूझकर मेरे साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, मुझे बोलने नहीं देते.
- विधानसभा स्पीकर रवींद्र महतो ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा- विधायक नाटक कर रहे हैं, ये रोकर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें - UP : कर्ज से परेशान अन्नदाता! बैंक ने लोन वसूली का नोटिस दिया तो किसान ने लगा ली फांसी




























































