
योगी ने मथुरा-वृंदावन को घोषित किया तीर्थस्थल, 22 नगर निगम वार्डों में नहीं बिकेगी शराब और मांस
- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जनस्थल के दस किमी के दायरे को तीर्थस्थल घोषित किया है.
- सरकार के इस फैसले के बाद 22 नगर निगम वार्डों में अब शराब और मांस की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी, उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान है.
- सीएम योगी ने कहा- मैं प्रशासन से कहूंगा कि वह इसके लिए योजना बनाकर हमें दे, हम इसपर काम करेंगे, किसी को कोई परेशानी नहीं होने देंगे.
- उन्होंने कहा- इस फैसले से जिनका धंधा प्रभावित होगा उन्हें दूसरी जगह पर काम दिया जाएगा और इस क्षेत्र से हटाया जाएगा.
- सीएम ने कहा- ये फैसला यहां के लोगों की मांग के बाद लिया गया है, स्थानीय लोग चाहते थे कि तीर्थस्थल घोषित होने के बाद यहां से सब न बेचा जाए.
यह भी पढ़ें - केरल की यूनिवर्सिटी सिलेबस में सावरकर और गोलवलकर की एंट्री, भड़क गए छात्र




























































