
मायावती की ना के बाद मुख्तार को ओवैसी का ऑफर, कहा- जहां चाहें वहां से लड़ें चुनाव
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियां कमर कस चुकी हैं, एआईएमआईएम भी इसबार मुस्लिम नेताओं और वोटरो पर नजर जमाए हुए है.
- शुक्रवार को मायावती ने अपनी पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को टिकट न देने का ऐलान किया जिसके बाद एआईएमआईएम ने ऑफर दिया है.
- असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- मुख्तार यूपी की जिस भी सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं हम उन्हें वहां से प्रत्याशी बनाएंगे, चुनना उनको है.
- इसके पहले ओवैसी ने प्रयागराज के पूर्व सांसद बहुबली अतीक अहमद को अपनी पार्टी में शामिल करवाया, ओवैसी २५ सितंबर को इनके समर्थन में रैली करेंगे.
- गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के बड़े भाई बीते दिनों सपा में शामिल हो गए,जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा कि वह भी सपा में शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें - केरल की यूनिवर्सिटी सिलेबस में सावरकर और गोलवलकर की एंट्री, भड़क गए छात्र




























































