
फोर्ड अब भारत में नहीं बनाएगी कार, कंपनी बोली- देश में नहीं बिक रही गाड़ियां
- कोरोना संकट के बीच अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड ने भारत में कार नहीं बनाने का फैसला किया है, इस फैसले से हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे.
- कंपनी अभी तक चेन्नई के मराईमलाईनगर एवं गुजरात के साणंद में कारों का निर्माण करती थी जहां कुल 4000 कर्मचारी काम करते थे.
- फोर्ड कंपनी ने बताया कि पिछले दस सालों से भारत में कार की बिक्री लगातार घट रही थी जिसकी वजह से कंपनी का घाटा 2 बिलियन पार कर गया था.
- कंपनी ने बताया कि जो कार ले चुुके हैं उनके लिए सर्विस और वारंटी सपोर्ट जारी रखा जाएगा, फिगो, एस्पायर, फ्रीस्टाइल और इकोस्पोर्ट कार अब नहीं बनेगी.
- देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी के बीच फोर्ड का ये फैसला तमाम परिवारों के लिए घातक साबित हो रहा है, बड़ी संख्या में लोगों के बेरोजगार होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें - बसपा का बाहुबली नेताओं से किनारा, मायावती बोली- किसी माफिया को नहीं बनाएंगे प्रत्याशी




























































