सपा सांसद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर योगी सरकार ने किया कब्जा, ट्रस्ट बेदखल

  • समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं, योगी सरकार ने जौहर यूनिवर्सिटी की पूरी जमीन पर कब्जा कर लिया है.
  • सरकार ने जमीन को कब्जे में लेने के बाद मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को भी बेदखल कर दिया है, यह ट्रस्ट ही यूनिवर्सिटी का संचालन करता था.
  • गुरुवार दोपहर तीन बजे तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची और कुलपति सुल्तान मुहम्मद खां से दस्तखत करने को कहा.
  • कुलपति ने खुद को मुलाजिम बताते हुए दखलनामा पर हस्ताक्षर करने से मना किया, इसके बाद दो गवाहों की मौजूदगी में 173 एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया.
  • बता दें कि आजम खान इस वक्त जेल में हैं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम उम्र विवाद और दो पासपोर्ट के मामले में पुलिस के चक्कर काट रहे हैं.
     यह भी पढ़ें - बसपा का बाहुबली नेताओं से किनारा, मायावती बोली- किसी माफिया को नहीं बनाएंगे प्रत्याशी