
दलितों के लिए नर्क बना यूपी! काम करने से इंकार किया तो दबंगो ने दलित युवक को जमकर पीटा
- उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है, झांसी में एक दलित युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है.
- मिली जानकारी के अनुसार बबीना के पृथ्वीपुर में सुनील वाल्मीकि पर पड़ोस के लोग जबरन काम करने का दबाव बना रहे थे.
- सुनील ने मना किया तो दबंग भड़क गए और सुनील को हैंडपंप में बांधकर जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया.
- सुनील की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, तीसरा आरोपी अभी फरार है.
- सीओ सदर अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित के आरोप की जांच की जा रही है, जल्द ही मामले से जुड़ा तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें - बसपा का बाहुबली नेताओं से किनारा, मायावती बोली- किसी माफिया को नहीं बनाएंगे प्रत्याशी




























































