क्या कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार! राहुल गांधी से मुलाकात के बाद जारी है चर्चा

  • जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ प्रमुख एवं लेफ्ट नेता कन्हैया कुमार ने राहुल गांधी और प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात की जिसके बाद सियासी चर्चा शुरु हो गई है.
  • ऐसा कहा जा रहा कि कन्हैया कुमार का लेफ्ट मोह भंग हो गया है इसलिए वह अब कांग्रेस के साथ आना चाहते हैं हालांकि इसे कन्हैया कुमार ने खारिज किया.
  • कन्हैया ने कहा, मैं मुख्यधारा की राजनीति में हूं और एक राष्ट्रीय पार्टी का सदस्य हूं, जब आप राजनीति में होते हैं तो कई लोगों से संपर्क होता है.
  • बिहार कांग्रेस के एक नेता की माने तो कन्हैया दो बार राहुल गांधी से मिल चुके हैं, दोनो ही मुलाकात में प्रशांत किशोर उनके साथ थे.
  • जनवरी में हैदराबाद में सीपीआई की बैठक में उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के लिए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया जिससे दल बदलने की अटकले तेज हो गई.
     यह भी पढ़ें - सपा-बसपा पर भड़के ओवैसी, कहा- अखिलेश-मायावती की 'बेवकूफी' से दो बार पीएम बने मोदी