Get Premium
विधायक मुख्तार अंसारी को बसपा से बाहर करेंगी मायावती, चुनाव के लिए साफ छवि पर जोर
- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी जुट गई है, पार्टी अपनी छवि को सुधारने के लिए बाहुबलियों से किनारा कर रही है.
- पूर्वांचल के माफिया डॉन बसपा के विधायक मुख्तार अंसारी को बसपा जल्द ही पार्टी से बाहर करने का ऐलान कर सकती है.
- पिछले दिनों मुख्तार के बड़े भाई और बेटे ने सपा ज्वॉइन की थी जिसके बाद मायावती मुख्तार की सियासी पैंतरेबाजी को समझ चुकी हैं.
- पार्टी से निकालने की मुख्य वजह ये भी है कि भाजपा माफियाओं के खिलाफ अभियान चला चुकी है, ऐसे में बसपा को अपनी बदनामी का डर है.
- बता दें कि इस वक्त मुख्तार मऊ जेल में बंद हैं, उन्हें पिछले दिनों पंजाब से लाया गया था, उन्होंने यहां योगी सरकार से अपनी जान को खतरा बताया था.
यह भी पढ़ें - सपा-बसपा पर भड़के ओवैसी, कहा- अखिलेश-मायावती की 'बेवकूफी' से दो बार पीएम बने मोदी