दिल्ली : मैक्स हॉस्पिटल ने कोरोना मरीज को थमाया 1 करोड़ 60 लाख का बिल

  • कोरोना संकट के बीच अस्पतालों की मनमानी के तमाम मामले सामने आए, जिससे लोगों को परेशानियां हुई, अब दिल्ली से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है.
  • दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एक कोरोना मरीज को 1 करोड़ 60 लाख रुपए का बिल पकड़ा दिया, जिससे हंगामा हो गया.
  • परिजन बिल लेकर AAP विधायक सोमनाथ भारती के पास पहुंचे, विधायक अस्पताल पहुंचे और पूछा- शरीर में ऐसा क्या लगाया जो इतना पैसा बना दिया.
  • सोमनाथ ने कहा- अस्पताल का रिस्पांस सही नहीं था, हॉस्पिटल ने कहा- जान बचा ली है क्या यह बड़ी बात नहीं है, ऐसे में हमने कहा- जो मर गए क्या उसके लिए आप जिम्मेदार हो?
  • विधायक ने कहा- अस्पताल को समझना चाहिए कि वह मेडिकल सर्विस है न कि बिजनेस सर्विस, मैक्स डेड बॉडी भी बिना पैसे के नहीं देता, रेगुलेटरी अथॉरिटी बिल जरूरी हो गया है.
     यह भी पढ़ें - सपा-बसपा पर भड़के ओवैसी, कहा- अखिलेश-मायावती की 'बेवकूफी' से दो बार पीएम बने मोदी