
भवानीपुर सीट पर सीएम ममता के खिलाफ प्रियंका को प्रत्याशी बना सकती है भाजपा
- पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए टीएमसी और भाजपा ने कमर कस ली है, भवानीपुर सीट पर सीएम ममता बनर्जी चुनाव लड़ेंगी.
- भाजपा ने भवानीपुर की हाई प्रोफाइल सीट पर वकील प्रियंका टिबरेवाल के नाम की घोषणा कर सकती है, गुरुवार को उनके नाम की घोषणा हो सकती है.
- प्रियंका भाजपा नेता बाबुुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार रह चुकी हैं, 2014 में सुप्रियो के कहने पर ही वह भाजपा में शामिल हुई थी.
- 2015 में प्रियंका ने कोलकाता नगर परिषद का चुनाव लड़ा था लेकिन वह टीएमसी के स्वपन समदार से चुनाव हार गई थी.
- इसी साल एंटली से विधानसभा चुनाव लड़ा था, टीएमसी के स्वर्ण कमल साहा ने 58 हजार वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी थी.
यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश : नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार




























































