यूपी में जंगलराज! बदमाशों ने डायल 112 पर किया हमला, पुलिसकर्मी को गोलियों से भूना

  • उत्तर प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है, बागपत में बेखौफ बदमाशों ने डायल 112 पर तैनात एक पुलिसकर्मी को गोलियों से भून दिया.
  • मिली जानकारी के अनुसार बागपत में डायल 112 पर तैनात सिपाही अरुण ड्यूटी कर रहे थे तभी वहां बदमाश आए और फायरिंग झोंक दी.
  • पुलिस पर जानलेवा हमले की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया, एसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे.
  • गंभीर हालत में सिपाही को गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां अरुण की हालत नाजुक बनी हुई है.
  • पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, अधिकारियों ने कहा- बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है.
     यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश : नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार