Get Premium
बंगाल : BJP सांसद अर्जुन सिंह के घर बमबाजी, राज्यपाल ने कानून व्यवस्था को लेकर जताई चिंता
- पश्चिम बंगाल में जारी राजनीतिक हिंसा चुनाव बीत जाने के बाद भी जारी है, भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर बम से हमला हुआ है.
- मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अर्जुन सिंह के आवास पर तेज धमाका हुआ, उस वक्त सांसद घर पर नहीं थे, परिवार के बाकी सदस्य घर के भीतर थे.
- घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में लग गई, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे आरोपियों तक पहुंच सके.
- राज्यपाल जयदीप धनखड़ ने घटना की जानकारी देते हुए लिखा- बंगाल में प्रचंड हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है.
- उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा मैं जल्द कार्रवाई की अपेक्षा करता हूं, सांसद ने पहले भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी.
यह भी पढ़ें - मुस्लिमों और हिन्दुओं के पूर्वज एक थे, सभी भारतीय हिन्दू - मोहन भागवत