नए अवतार में बसपा! त्रिशूल थामें खड़ी हुई मायावती, कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे

  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां हर वो तिकड़म अजमा रही हैं जिससे वह विधानसभा में मजबूती से उतर सकें.
  • बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का समापन किया, इस दौरान मंच पर पार्टी प्रमुख मायावती एकदम नए अवतार में नजर आई.
  • हाथ में त्रिशूल पकड़े मायावती ने कहा, दलित लोगों पर गर्व हो रहा है कि वह बिना गुमराह हुए और बिना किसी के बहकावे में आए पार्टी को नहीं छोड़ा.
  • उन्होंने कहा- आज ब्राह्मण वर्ग भी कहने लगा है कि भाजपा के प्रलोभन भरे वादों के बहकावे में आकर उसकी सरकार बनाना बहुत बड़ी गलती थी.
  • भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा- मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आज मंहगाई से लागत निकालना भी मुश्किल हो गया.
     यह भी पढ़ें - मुस्लिमों और हिन्दुओं के पूर्वज एक थे, सभी भारतीय हिन्दू - मोहन भागवत