
योगेंद्र का यूपी सरकार पर निशाना, कहा- जो लोगों को बांटे वो योगी नहीं बल्कि देशद्रोही
- मोदी सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानून के विरोध में मुजफ्फरनगर में विशाल किसान पंचायत हुई जहां लाखों की संख्या में किसान पहुंचे.
- इस दौरान स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाया.
- योगेंद्र ने कहा- यूपी में अब भाजपा की विभाजनकारी राजनीति नहीं चलेगी, जो देश के लोगों को बांटे वही असली देशद्रोही है.
- उन्होंने कहा- किसान महापंचायत से दिल्ली तक आवाज पहुंचा दी गई है, खून की नदी बहाकर राजनीति करने वाले अब समझ जाएं.
- किसान नेता ने कहा- भारत मां के दो लाल हिन्दू और मुसलमान में जो झगड़ा करवाए वह भारत माता का बेटा नहीं हो सकता, ये योगी नहीं, ये देशद्रोही हैं.
यह भी पढ़ें - किसान महापंचायत में टिकैत की दहाड़, कहा- 'जब तक कानून वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं'




























































