
किसान महापंचायत में टिकैत की दहाड़, कहा- 'जब तक कानून वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं'
- कृषि कानून के विरोध में यूपी के मुजफ्फरनगर में विशाल किसान पंचायत आयोजित की गई है, इसमें देशभर के करीब दो लाख किसान शामिल हुए हैं.
- आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- जब तक ये काले कानून वापस नहीं हो जाते तब तक किसान घर नहीं जाएगा.
- उन्होंने कहा- ये महापंचायत पूरे देश में होगी, हमें देश बिकने से बचाना होगा, हमारी मांग रहेगी कि देश, किसान, युवा और व्यापार बचा रहे.
- नौ महीने बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे टिकैत ने कहा- मै यहां आंदोलन के लिए आया हूं, घर नहीं जाऊंगा, कानून वापसी ही मेरा लक्ष्य है.
- आंदोलन में उमड़ी भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एकदम दुरुस्त की गई है, चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, बड़े अधिकारी नजर रखे हुए हैं.
यह भी पढ़ें - मुजफ्फरनगर महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, 15 राज्यों के करीब दो लाख किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचे




























































