यूपी : एडीजी के पीआरओ ने भाजपा नेता को रायफल की बट से पीटा, मामला दर्ज

  • यूपी की राजधानी लखनऊ में भाजपा के नेता अनुज महेंद्र सोनी को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पीआरओ ने रायफल की बट से मार दिया जिससे हंगामा हो गया.
  • मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सीवर लाइन का काम करवा रहे थे, पड़ोस के ही एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के पीआरओ ने हमला कर दिया.
  • महेंद्र ने थाना हजरतगंज में मामला दर्ज करवाया, कहा- पीआरओ अजय त्रिवेदी ने तमाम लोगों को बुला लिया, बेटे ने गोली मारने के लिए रायफल निकाल ली.
  • पुलिस ने धारा 307, 323, 395, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और जांच करने की बात कही है.
  • पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया, आरोपी कोई भी हो, किसी भी पद पर हो अगर उसने गलत किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
     यह भी पढ़ें - किसान महापंचायत में टिकैत की दहाड़, कहा- 'जब तक कानून वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं'