
महामारी के बीच महंगाई का कहर जारी, 75 रुपए बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम
- कोरोना संकट के बीच आम आदमी पर महंगाई का कहर जारी है, सितंबर महीने की पहली तारीख को ही घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेडंर के दाम बढ़ा दिए गए.
- बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 25 रुपए बढ़ाया गया वहीं 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है.
- दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर अब 884.5 रुपए का हो गया है, महज 15 दिन के भीतर सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है.
- पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के कारण मोदी सरकार की जमकर आलोचना हो रही है लेकिन उसपर कोई असर नहीं पड़ रहा है.
- सरकार अपना पक्ष रखते हुए कहती है कि उसके हाथ में कुछ नहीं है, सबकुछ कंपनियां तय करती हैं, वह अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर है.
यह भी पढ़ें - बिहार: बीते एक साल में गई 15 लाख नौकरियां, डबल इंजन सरकार ने बर्बाद किया आने वाला कल- तेजस्वी




























































