बिहार: बीते एक साल में गई 15 लाख नौकरियां, डबल इंजन सरकार ने बर्बाद किया आने वाला कल- तेजस्वी

  • राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने रोजगार और नौकरियों को लेकर मंगलवार को बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला। 
  • उन्होंने कहा कि विगत एक साल में बिहार में 15 लाख नौकरियां और रोजगार खत्म हुए हैं। 
  • तेजस्वी ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार लोगों से किया 19 लाख नौकरी देने का अपना वादा निभाने में नाकाम रही है। 
  • उन्होंने आगे कहा- सोचिए, डबल इंजन सरकार के झूठ ने आपके वर्तमान और भविष्य को कैसे बर्बाद कर दिया है?
  • बता दें कि तेजस्वी रोजगार के अलावा बिहार की कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर अकसर एनडीए सरकार पर निशाना साधते रहे है। 
यह भी पढ़े: बैठक में शामिल होने पहुंचे बीजेपी MLA की कार को किसानों ने घेरा, लगाए ‘वापस जाओ’ के नारे