
उत्तराखंड: भाजपा मंत्री का दावा, हमने ऐसा ऐप बनाया है कि वह बारिश को भी कंट्रोल कर लेगा
- उत्तराखंड सरकार में मंत्री धन सिंह रावत का एक अजीबोगरीब बयान सामने आया है जिसमें वे बारिश को कंट्रोल करने की बात कर रहे हैं।
- मंत्री जी ने कहा- अनुसंधान केंद्र है उनको भी जोड़ा है, हमने उसमें कहा है कि वह बता देंगे कि किस क्षेत्र में कितनी आपदा आने वाली है।
- उन्होंने कहा- अब तो ऐसा ऐप भी आ रहा है जिससे कहीं ज्यादा बारिश हो रही है तो बारिश को आगे पीछे कहीं कम ज्यादा कर सकते हैं।
- मंत्री ने आगे कहा- भारत सरकार को मैं ये प्रेजेंटेशन दिखाने वाला हूं। भारत सरकार उसमें अगर अनुमति दे देती है तो कई राज्यों को लाभ होगा।
- पूर्व आईएएस सूर्य़ प्रताप सिंह ने मिनिस्टर के इस बयान पर चुटकी ली और हंसी भरे अंदाज में कहा- बारिश को आगे पीछे करने वाला एप खोज लिया,मंत्री जी ने।




























































