बैठक में शामिल होने पहुंचे बीजेपी MLA की कार को किसानों ने घेरा, लगाए ‘वापस जाओ’ के नारे

  • भाकियू के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ‘किसान विरोधी नीतियों’ के विरोध में भाजपा विधायक विक्रम सिंह की कार का घेराव किया। 
  • विक्रम जब मीरापुर दलपत गांव बैठक में शामिल होने आए तो भाकियू कार्यकर्ताओं ने ‘‘वापस जाओ’’ के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए।
  • किसान नेता जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
  • गौरतलब है कि 14 अगस्त को भाकियू समर्थकों ने सिसौली में बुढ़ाना से भाजपा विधायक उमेश मलिक की कार क्षतिग्रस्त कर दी थी। 
  • बता दें कि हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घटना के बाद से किसान काफी आक्रोश में हैं। 
यह भी पढ़े: UP: भद्दी टिप्पणियों का महिला कांस्टेबल ने किया विरोध तो मनचले ने रॉड से चेहरे पर हमला कर किया घायल