बिहार: गठबंधन में बढ़ रही दूरियां, उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री लेकिन नीतीश को आमंत्रण नहीं

  • बिहार में भाजपा-जेडीयू के बीच अब घमासान बढ़ने लगा है। बीजेपी अब अपने कार्यक्रमों से भी सहयोगी पार्टी को दूर रखने लगी है।
  • आरा में दो ओवर ब्रिज का उद्घाटन कार्यक्रम था। कार्यक्रम में दो केंद्रीय मंत्री भाग ले रहे थे। शहरों में पोस्टर्स भी लगे थे, लेकिन नीतीश की फोटो गायब थी। 
  • इससे नाराज जेडीयू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री आर के सिंह की तस्वीर वाले बैनर को जला दिया, इसके साथ ही पुतला भी फूंका गया।
  • जिस समय केंद्रीय मंत्री ओवरब्रिजों का उद्घाटन कर रहे थे, उसी समय जदयू कार्यकर्ता अपना विरोध जता रहे थे। 
  • जदयू नेताओं का कहना है कि जिस तरह की ओछी राजनीति बीजेपी की ओर से की गई है, वो गलत है। मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 
यह भी पढ़े: बैठक में शामिल होने पहुंचे बीजेपी MLA की कार को किसानों ने घेरा, लगाए ‘वापस जाओ’ के नारे