महाराष्ट्र: अतिक्रमण हटाने गई महिला अधिकारी पर अवैध फेरीवालों ने किया हमला, उंगलियां काट डाली

  • महाराष्ट्र के ठाणे में बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां अतिक्रमण हटाने के लिए गई महिला अधिकारी पर अवैध फेरीवालों ने हमला बोल दिया। 
  • ठाणे के कासर वाड़ी में यह भयानक घटना सामने आई है, जिसमें ठाणे म्यूनिसिपल कारपोरेशन की अधिकारी को भी अतिक्रमणकारियों ने नहीं बख्शा। 
  • एक सब्जी वाले ने महिला अधिकारी कल्पिता पिंपले और अन्य महानगरपालिका कर्मियों पर हमला कर दिया, महिला अधिकारी की दो उंगलियां कट गई। 
  • महिला अधिकारी को खून बहता देख अवैध फेरीवाले वहां से फरार हो गए, महिला अधिकारी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। 
  • आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 333 औऱ 353 के तहत कार्रवाई की गई है, उससे घटना को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
यह भी पढ़े: बैठक में शामिल होने पहुंचे बीजेपी MLA की कार को किसानों ने घेरा, लगाए ‘वापस जाओ’ के नारे