
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को मुलायम सिंह ने दिया सपा में शामिल होने का न्योता
- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की.
- स्वतंत्र देव सिंह ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह को कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में आने के लिए निमंत्रण दिया, इस मुलाकात के बाद तमाम सियासी मामले निकाले गए.
- सपा ने इस मुलाकात को स्वतंत्र देव सिंह के सपा में आने के न्योते की तरह पेश किया वहीं भाजपा इसे कल्याण सिंह से जोड़कर पेश कर रही है.
- पिछले दिनों कल्याण सिंह की मृत्यु पर सपा का कोई नेता वहां नहीं गया, ऐसे में अगर श्रद्धांजलि सभा में भी कोई नहीं जाएगा तो भाजपा को घेरने का मुद्दा मिल जाएगा.
- वहीं सपा के आईटी सेल प्रमुख मनीष जगन अग्रवाल ने कहा- भाजपा में पिछड़ों एवं दलितों की अनदेखी से शायद स्वतंत्र देव सिंह जी नाराज हैं.
यह भी पढ़ें - बजरंग दल वालों ने 'कामसूत्र' किताब को लगाई आग, कहा- अगली बार बेचा तो दुकान जला देंगे




























































