
बजरंग दल वालों ने 'कामसूत्र' किताब को लगाई आग, कहा- अगली बार बेचा तो दुकान जला देंगे
- अपने अजीबोगरीब कामों के लिए मशहूर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुजरात के अहमदाबाद में कामसूत्र नाम की एक किताब को जलाया है.
- मिली जानकारी के अनुसार बजरंग दल के संयोजक जवलित महेता एसजी हाइवे पर मौजूद के दुकान पर गए और कामसूत्र की किताब लेकर आग लगा दी.
- बजरंग दल का आरोप है कि इस कितााब में कामसूत्र के नाम पर हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया गया है.
- जवलित महेता ने कहा- इसबार तो किताब ही जलाई है अगर अगली बार दुकान में ये दिखी तो पूरी दुकान में ही आग लगा दिया जाएगा.
- दुकानदार ने डरकर सारी किताबों को वापस करने का फैसला किया है, इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें - राहुल ने पूछा- BJP की आय 50% बढ़ी और आपकी?, लोग बोले- अब की बार... हम बेकार




























































