UP: भद्दी टिप्पणियों का महिला कांस्टेबल ने किया विरोध तो मनचले ने रॉड से चेहरे पर हमला कर किया घायल

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है, मनचलों को वर्दी का भी भय नहीं है। 
  • लखनऊ में रविवार शाम को महिला कॉन्‍स्टेबल अलीगंज इलाके में गश्त कर रही थी, तभी युवक ने उसे देखा और उस पर अभद्र टिप्पणी की। 
  • इससे नाराज महिला कॉन्‍स्टेबल ने जब उसका विरोध किया तो इस बात से वह इतना नाराज हो गया कि कांस्टेबल के चेहरे पर रॉड से वार किया। 
  • खून से लथपथ महिला कांस्टेबल को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया, आरोपी एक वकील का बेटा बताया जा रहा है। 
  • आरोपी पर हत्या की कोशिश, छेड़खानी और एक लोक सेवक को ड्यूटी से रोकने के लिए स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। 
  • महिला कांस्टेबल 'पिंक पेटरोलिंग' में ड्यूटी पर थी, जो लड़कियों/ महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए गठित एक विंग है। 
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र : जिस मंत्री ने नारायण राणे को गिरफ्तार करने का दिया ऑर्डर, उसे ईडी ने थमाया नोटिस