बंगाल : भाजपा विधायक तन्मय टीएमसी में शामिल, कहा- बदले की राजनीति करती है भाजपा

  • पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, पार्टी के भीतर टूट लगातार जारी है.
  • बिष्णुपुर से भाजपा विधायक तन्मय घोष सोमवार को टीएमसी में शामिल हो गए, इस दौरान उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
  • तन्मय ने कहा- भाजपा राज्य के भीतर बदले की राजनीति कर रही है, केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है.
  • उन्होंने भाजपा के और विधायकों एवं नेताओं से भी ममता बनर्जी के समर्थन में साथ आने की अपील की है, कहा- जनकल्याण के लिए ऐसा करना जरूरी है.
  • बता दें कि दो दिन पहले ही ईडी ने कोयला तस्करी के मामले में सीएम ममता बनर्जी, उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी एवं पत्नी रुचिका को नोटिस थमाया था.
     यह भी पढ़ें - बजरंग दल वालों ने 'कामसूत्र' किताब को लगाई आग, कहा- अगली बार बेचा तो दुकान जला देंगे