Get Premium
महुआ के निशाने पर किसानों का सिर फोड़ने वाला अधिकारी, जूती चाटने वालों से कर दी तुलना
- टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रदर्शनकारी किसानों का ‘सिर फोड़ने’ का पुलिस को आदेश देने वाले आईएएस अफसर आयुष सिन्हा की तुलना जूती चाटने वालों से की।
- उन्होंने एक लहूलुहान प्रदर्शनकारी का फोटो ट्वीट कर लिखा- “अगर आए तो सिर फूटा होना चाहिए उसका। करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा का बयान है।"
- उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा- ऐसे घिनौने जूते चाटने वाले लोगों का नाम लेकर इन्हें शर्मिंदगी महसूस करानी चाहिए।
- उन्होंने लिखा- याद करिए उन नाजी सुरक्षागार्ड्स को जो होलोकॉस्ट कैंप्स पर तैनात थे और दावा किया था कि वे अपनी “ड्यूटी” कर रहे थे।
- दरअसल, करनाल में किसानों के प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात सिन्हा पुलिसवालों से किसानों का सिर फोड़ने की बात कहते हुए नजर आए थे।
यह भी पढ़े: जबरन जय श्री राम का नारा लगवाने का वीडियो शेयर कर राहुल ने पूछा- आर्टिकल 15-25 भी बेच दिए?