जबरन जय श्री राम का नारा लगवाने का वीडियो शेयर कर राहुल ने पूछा- आर्टिकल 15-25 भी बेच दिए?

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को शेयर करते हुए लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर सवाल खड़ा किया है।
  • राहुल गांधी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि क्या संविधान के अनुच्छेद 15 और 25 भी बेच दिए।
  • राहुल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे अलग-अलग जगह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से जबरन जय श्री राम बोलने के लिए कहा जा रहा है।
  • बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 15 के तहत किसी के भी साथ धर्म, जाति, नस्ल, महिला-पुरुष, जन्म स्थान के आधार प कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है।
  • जबकि अनुच्छेद 25 के तहत लोगों को कोई भी पेशा चुनने, अपनी मर्जी के धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता है।
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र : मुंबई वसूली कांड में अनिल देशमुख को CBI की क्लीन चिट! रिपोर्ट हुई वायरल