टिकैत से बहस करने वाले आढ़ती की भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल, संघ से जुड़े होने की आशंका

  • किसान नेता राकेश टिकैत और सोलन के एक आढ़ती के बीच हुई बहस के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।
  • आढ़ती विक्की चौहान की भाजपा नेताओं के साथ कुछ पुरानी फोटो वायरल हो रही हैं। इनमें वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ हैं। 
  • हालांकि, विक्की ने खुद के किसी पार्टी से जुड़े होने की बात से इंकार किया है। पर लोग उन्हें संघ-भाजपा से जुड़े होने की बात कह रहे हैं।
  • फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा है कि वह भाजपा सरकार की शह पर पुलिस के सामने ऐसा व्यवहार कर रहे थे।
  • बता दें कि टिकैत के सोलन सब्जी मंडी पहुंचने पर विक्की ने उन्हें नारेबाजी करने से रोका था, जिस पर दोनों में बहस हो गई।
यह भी पढ़े: जबरन जय श्री राम का नारा लगवाने का वीडियो शेयर कर राहुल ने पूछा- आर्टिकल 15-25 भी बेच दिए?