
बिहार: तेजस्वी-तेजप्रताप में सबकुछ ठीक नहीं! जन्माष्टमी पर लगे पोस्टरों से तेजस्वी की तस्वीर गायब
- बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में सबकुछ अभी ठीक नहीं है, RJD नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच जंग जारी है।
- जन्माष्टमी के अवसर पर पटना की सड़कों पर पोस्टर लगे हैं, जिनमें तेजप्रताप यादव हैं, लालू-राबड़ी भी हैं लेकिन तेजस्वी यादव नहीं हैं।
- खास बात ये है कि तेजप्रताप यादव हमेशा खुद को कृष्ण और तेजस्वी यादव को अपना अर्जुन बताते आए हैं।
- हालांकि तेजप्रताप यादव द्वारा जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई है उसमें तेजस्वी यादव का चेहरा जरूर दिखाई दिया।
- हाल ही में जब पार्टी दफ्तर पर छात्र राजद द्वारा तेजप्रताप यादव का पोस्टर लगाया गया था, तब उसमें से तेजस्वी यादव की तस्वीर गायब थी।




























































