UP: ड्यूटी रूम में सोता रहा ऑन ड्यूटी कर्मचारी, इलाज के अभाव में तड़पकर मरीज की मौत

  • यूपी के बांदा जिला अस्पताल में एक मरीज की तड़पकर सिर्फ इसलिए मौत हो गई क्योंकि वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल का जिम्मेदार नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी रूम में सोता रहा। 
  • परिजनों ने बकायदा इसका वीडियो भी बनाया है, लगभग 3 मिनट की क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि नर्सिंग ड्यूटी रूम के अंदर नर्सिंग स्टाफ ऑन-ड्यूटी बेधड़क सो रहा है। 
  • परिजन बाहर दरवाजा खोलने की मिन्नतें कर रहे थे  लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं हुआ, बाद में इलाज के अभाव में मरीज ने दम तोड़ दिया। 
  • सीएमएस डॉक्टर उदयभान ने बताया कि दोषियों के खिलाफ जांच कराकर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। 
  •  उन्होंने कहा कि परिजनों ने रात में उन्हें फोन नहीं किया, अगर फोन आता तो वह ज़रूर उठाते, उनका फोन कभी बंद नहीं रहता। 
यह भी पढ़े: सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की मांग, बीजेपी विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र