सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की मांग, बीजेपी विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र

  • उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं। ऐसे में इन दिनों कई शहरों के नाम बदलने की चर्चाएं हो रही हैं। 
  • कुछ दिनों पहले अलीगढ़ जिला पंचायत ने राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें जिले का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने की मांग की गई।
  • अब इसी तरह की मांग सुल्तानपुर से उठी है, जहां बीजेपी विधायक ने सीधे सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा है।
  • दरअसल लंबे वक्त से सुल्तानपुर जिले का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने की मांग हो रही थी।
  • अब लम्भुआ से बीजेपी विधायक देवमणि द्विवेदी ने इस मांग का समर्थन करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है।
यह भी पढ़े: बढ़ते गैस के दाम पर ममता बनर्जी का तंज, कहा- मोदी का दिया उजाला 'अंधेरा' हो गया