Get Premium
महाराष्ट्र : जिस मंत्री ने नारायण राणे को गिरफ्तार करने का दिया ऑर्डर, उसे ईडी ने थमाया नोटिस
- महाराष्ट्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने का आर्डर देने वाले परिवहन मंत्री अनिल परब को ईडी ने नोटिस थमाया है.
- राज्य के परिवहन मंत्री परब को पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया है.
- शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- ईडी की तरफ से आया नोटिस उम्मीद के अनुरूप है, अब पार्टी कानूनी रूप से लड़ाई लड़ेगी.
- उन्होंने कहा- जन आशीर्वाद यात्रा खत्म हो गई, अब केंद्र ने अपना काम शुरु कर दिया, अनिल परब रत्नागिरी जिले के प्रभारी मंत्री हैं, घटनाक्रम को समझिए.
- बता दें कि नारायण राणे ने अपनी यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कही थी जिसके बाद हंगामा हो गया था.
यह भी पढ़ें - बजरंग दल वालों ने 'कामसूत्र' किताब को लगाई आग, कहा- अगली बार बेचा तो दुकान जला देंगे