
दिल्ली दंगा : जांच को लेकर दिल्ली पुलिस को कोर्ट की फटकार, कहा- बेवजह सजा काट रहे लोग
- दिल्ली में पिछले साल हुए दंगो को लेकर दिल्ली की ही एक कोर्ट ने पुलिस जांच को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई है.
- अदालत ने कहा- दंगे के बहुत सारे मामलों में जांच का मापदंड बहुत ही घटिया है, इसमें दिल्ली पुलिस आयुक्त के दखल की जरूरत है.
- जज विनोद यादव ने अशरफ अली नाम के व्यक्ति की याचिका पर ये टिप्पणी की, अशरफ पर पुलिस के ऊपर तेजाब, कांच की बोतलें फेंकने का आरोप है.
- जज ने कहा- कई मामलों में जांच अधिकारी अदालतों में पेश नहीं हो रहे हैं जिसकी वजह से कई बेकसूर भी सालभर से सलाखों के पीछे पड़े हैं.
- उन्होंने कहा- जांच अधिकारी बहस के लिए अभियोजकों को ब्रीफ नहीं कर रहे हैं बलल्कि आरोप पत्र की पीडीएफ प्रति मेल कर दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें - बजरंग दल वालों ने 'कामसूत्र' किताब को लगाई आग, कहा- अगली बार बेचा तो दुकान जला देंगे




























































