मध्य प्रदेश में तालिबानी राज! चोरी के शक में आदिवासी को गाड़ी से बांधकर खींचा, गई जान

  • मध्य प्रदेश में इन दिनों भीड़ द्वारा हिंसा के तमाम मामले सामने आ रहे हैं, नीमच जिले के सिंगौली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.
  • एक भील आदिवासी को चोरी के शक में पहले पीटा गया, फिर उसका पैर बांधकर पिकअप से खींचा गया जिससे उसकी मौत हो गई.
  • इस मामले में आरोपियों ने ही अपनी बर्बरता का वीडियो बनाया और वायरल किया, मौत के बाद 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
  • पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी जेतलिया का महेंद्र गुर्जर है, इसकी पत्नी बाणदा की सरपंच है, पुलिस ने महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया, कहा- जो लिंचिंग को सही बताने के लिए कुतर्क करते हैं वो इसके लिए जिम्मेदार हैं.
     यह भी पढ़ें - मोदी सरकार ने जारी किया अमृत महोत्सव का पोस्टर, नेहरू को नहीं दी जगह, सावरकर शामिल