मोदी सरकार ने जारी किया अमृत महोत्सव का पोस्टर, नेहरू को नहीं दी जगह, सावरकर शामिल

  • मोदी सरकार द्वारा आजादी के जश्न के लिए मनाए जा रहे अमृत महोत्सव का एक पोस्टर भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद् ने जारी किया है.
  • इस पोस्टर में देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू को शामिल नहीं किया गया है, उनके स्थान पर वीर सावरकर को जगह मिली है.
  • इस पोस्टर के सामने आने के बाद कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है, कांग्रेस ने कहा- जिसने देश को संवारा उसे ही आज भुला दिया.
  • वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा- सावरकर की जगह सॉरी ही लिख देते और किसी महापुरुष को इसमें शामिल कर देते.
  • एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने लिखा- गांधी को चरखे से हटाकर मोदी बैठे, नेहरू को हटाकर सावरकर को लाए, लेकिन नाम बदलने से इतिहास नहीं बदल सकता.
     यह भी पढ़ें - असम में चरम पर हिंसा, फिरौती न देने पर उग्रवादियों ने दो को मारी गोली, तीन को जिंदा जलाया