टिकैत ने मोदी सरकार से पूछा- सत्ता में आने से पहले अपने मेनिफेस्टो में सबकुछ बेचने का एलान किया था?

  • किसान नेता राकेश टिकैत आज भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। जहां उन्होंने सोलन में किसानों और पत्रकारों से बातचीत की है।
  • इस मौके पर टिकैत ने केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए जमकर निशाना साधा है।
  • उन्होंने कहा- अगर केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार किसी राजनीतिक दल की सरकार होती तो किसानों की बात जरूर सुनती। लेकिन यह देश के बड़े-बड़े उद्योगपति घराने की सरकार है। 
  • उन्होंने कहा- मोदी सरकार देश की सरकारी संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है। क्या सरकार ने सत्ता में आने से पहले ही यह सब अपने चुनावी मेनिफेस्टो में बताया था?
  • टिकैत ने कहा- कृषि कानूनों को खत्म करवाने के साथ-साथ यह आंदोलन देश को बचाने का आंदोलन भी है।
यह भी पढ़े: मुख्यार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलवाई पार्टी की सदस्यता