मुख्यार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलवाई पार्टी की सदस्यता

  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है, समाजवादी पार्टी हर दिन दूसरी पार्टियों के नेताओं को अपने दल में शामिल कर रही है.
  • शनिवार को बसपा के विधायक मुख्यार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी व उनके बेटे को अखिलेश यादव ने सपा में शामिल करवाया.
  • सिबगतुल्लाह के साथत ही अम्बिका चौधरी ने भी बसपा का साथ छोड़कर एकबार फिर से सपा का दामन थाम लिया, वह मुलायम सरकार में मंत्री थे.
  • मुहम्मदाबाद विधानसभा से दो बार विधायक रहे सिबगतुल्लाह की पार्टी में वापसी के बाद मुख्तार अंसारी के भी सपा में शामिल होने की उम्मीद है.
  • बता दें कि मऊ जिले में अंसारी परिवार का दबदबा रहा है, पिछली बार भी उन्होंने सपा में अपनी पार्टी कौमी एकता दल का विलय करना चाहा पर अखिलेश ने मना कर दिया था.
     यह भी पढ़ें - BJP की साध्वी प्रज्ञा ने शिवराज सिंह को बताया गृह मंत्री, लोग बोले- वाह! ये भोपाल की किस्मत में ही लिखी थी