सीएम खट्टर का विरोध करने पर किसानों पर लाठी चार्ज, राहुल गांधी बोले - शर्म से झुका हिन्दुस्तान

  • हरियाणा के करनाल में निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण करने आए सीएम मनोहर लाल खट्टर को विरोध का सामना करना पड़ा.
  • किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उनके खिलाफ लाठी चार्ज कर दिया जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के सिर फट गए.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक किसान की फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा- फिर खून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिन्दुुस्तान का.
  • कांग्रेस के तमाम नेताओं ने लाठी चार्ज की निंदा की, वहीं भाजपा के नेता किसानों को ही इसके लिए दोष देने की कोशिश में लगे हुए हैं.
  • घटना स्थल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट ये कहते हुए देखे जा रहे कि कोई भी आया उसका सिर फोड़कर ही वापस भेजना है.
     यह भी पढ़ें - मोदी सरकार ने जारी किया अमृत महोत्सव का पोस्टर, नेहरू को नहीं दी जगह, सावरकर शामिल