असम में चरम पर हिंसा, फिरौती न देने पर उग्रवादियों ने दो को मारी गोली, तीन को जिंदा जलाया

  • पूर्वोत्तर राज्यों में जारी हिंसा असम में भी पहुंच गई है, गुरुवार रात दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी के उग्रवादियों ने सात ट्रकों में आग लगा दी.
  • पुलिस के मुताबिक ट्रक दीमा हसाओ जिले से होजई जिले के लंका जा रहे थे, रास्ते में दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी के उग्रवादियों ने घेर लिया.
  • उग्रवादियों ने दो ड्राइवर को गोली मार दी, तीन को जलती आग में फेंक दिया, दो ड्राइवर किसी तरह से जान बचाकर भागने में सफल रहे.
  • घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने असम राइफल्स के जवानों के साथ पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई नहीं मिल सका.
  • इस घटना के बाद ट्रक मालिकों ने सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है, कहा- पिछले कई दिनों से फिरौती मांगी जा रही है नहीं देने पर हत्या कर दी जा रही है.
     यह भी पढ़ें - इस्लामिक स्टेट खुरासान ने ली काबुल आत्मघाती विस्फोटों की जिम्मेदारी, जारी की हमलावर की तस्वीर