गुजरात : डिप्टी सीएम के बिगड़े बोल, जब तक हिन्दू बहुसंख्यक तभी तक चलेगा संविधान एवं कानून

  • अपने सांप्रदायिक भाषणों के लिए मशहूर गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने एकबार फिर से मुस्लिमों को निशाने पर लेकर बयानबाजी की है.
  • नितिन ने कहा- जब तक हिन्दू बहुसंख्यक है तब तक संविधान, धर्मनिरपेक्षता एवं कानून की बात होगी, अल्पसंख्यक होते ही ये सब खत्म हो जाएगा.
  • गांधीनगर के भारत माता मंदिर में उन्होंने कहा- मेरी बातों को जो भी वीडियो रिकॉर्ड करना चाहे कर ले, लिखकर रख ले, अल्पसंख्यक होते ही सबकुछ दफ्न हो जाएगा.
  • आखिर में उन्होंने कहा- मैं साफ कर दूं, मुसलमान और ईसाई भी देशभक्त हैं, हजारों मुस्लिम भारतीय सैन्य बलों में हैं वे सभी देशभक्त हैं.
  • गुजरात हाईकोर्ट द्वारा धर्मांतरण कानून की धाराओं पर लगाए गए रोक के खिलाफ नितिन ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है.
     यह भी पढ़ें - असम में चरम पर हिंसा, फिरौती न देने पर उग्रवादियों ने दो को मारी गोली, तीन को जिंदा जलाया