
यूपी : 5 महीने बीतने के बाद भी पंचायत चुनाव में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों को नहीं मिली मदद
- उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान करीब 1600 कर्मचारियों की मौत हुई थी, इसके पीछे कोरोना के बीच चुनाव को बड़ी वजह बताया गया.
- पहले तो सरकार ने इतनी मौतों को माना नहीं लेकिन हल्ला मचा और दबाव बढ़ा तो मान लिया लेकिन पांच महीने बीतने के बाद भी आर्थिक मदद नहीं की.
- 37 वर्षीय संतोष कुमार मलीहाबाद में अध्यापक थे, बीमार होने के बाद भी ड्यूटी लगाई गई और ड्यूटी से लौटने पर ऑक्सीजन की कमी से मर गए.
- संतोष की पत्नी बताती हैं कि सरकार ने मदद की बात कही लेकिन आज तक नहीं की, संतोष के पिता हर दिन सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं.
- ऐसा ही मामला राज किशोर के परिजनों के साथ है, परिवार के सिर पर 12 लाख का लोन है लेकिन आमदनी खत्म हो चुकी है, सरकार मदद को आगे नहीं आ रही है.
यह भी पढ़ें - असम में चरम पर हिंसा, फिरौती न देने पर उग्रवादियों ने दो को मारी गोली, तीन को जिंदा जलाया




























































