
काबुल एयरपोर्ट ब्लास्ट : हमलावरों के खिलाफ अमेरिका की एयर स्ट्राइक, मार गिराया आतंकी
- अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट के पास गुरुवार को हुए आतंकी हमले का बदला अमेरिका ने एयर स्ट्राइक के जरिए लिया है.
- मिली जानकारी के अनुसार मानवरहित विमान के जरिए अमेरिका ने नांगरहार में ISIS-K के ठिकाने पर स्ट्राइक करके साजिशकर्ता को मार गिराया.
- इस स्ट्राइक के बाद अमेरिका ने बयान जारी करते हुए लोगों से काबुल एयरपोर्ट के पास से हटने को कहा है, ऐसा माना जा रहा कि आतंकी फिर से हमला कर सकते हैं.
- गौरतलब है कि गुरुवार को हुए सिलसिलेवार बम ब्लास्ट में अमेरिका के 13 कमांडो सहित करीब 100 लोगों की मौत हुई थी.
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सख्त लहजे में कहा था कि हमलावरों को माफ नहीं करेंगे, उन्हें सख्त से सख्त सजा देंगे, अब दो ही दिन में मार गिराने का दावा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें - इस्लामिक स्टेट खुरासान ने ली काबुल आत्मघाती विस्फोटों की जिम्मेदारी, जारी की हमलावर की तस्वीर




























































