इस्लामिक स्टेट खुरासान ने ली काबुल आत्मघाती विस्फोटों की जिम्मेदारी, जारी की हमलावर की तस्वीर

  • अफगानिस्तान में गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट के समीप कम से कम दो आत्मघाती विस्फोट में कई लोगों की जान गई है। 
  • अब इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने अधिकारिक रूप से दावा किया है कि काबुल एयरपोर्ट पर उसी ने धमाका करवाया है। 
  • इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी जारी की है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर उस आत्मघाती हमलावर की है। 
  • साथ ही उन्होंने संदेश जारी कर कहा कि इस हमले में 160 अमेरिकी सैनिक और उनके सहयोगी मारे गए हैं और घायल हुए हैं।
  • बता दें कि धमाके में  60 लोगों की जान गई है, जबकि इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें तालिबानी भी शामिल है।
यह भी पढ़े: 'पुलिस अफसरों का सत्ताधारी दलों के साथ गठजोड़ परेशान करने वाला'- SC की कड़ी टिप्‍पणी