CM बदलने को लेकर घमासान जारी, छत्तीसगढ़ में बदलाव के पक्ष में राहुल, सिंहदेव को कमान देने की तैयारी

  • छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की अगुवाई में कांग्रेस सरकार के आधा कार्यकाल पूरा कर लेने के बाद अब सीएम बदलने को लेकर घमासान शुरू हो गया है। 
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मौजूदा सरकार में मंत्री टीएस सिंहदेव सीएम की कुर्सी से कम पर मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। 
  • इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर नई दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की मुलाकात होनी है। 
  • माना जा रहा है कि कमान टीएस सिंह देव के हाथ में सौंप दी जाएगी। केसी वेणुगोपाल को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वह सत्ता का ट्रांसफर बिना किसी दिक्कत के करवाएं। 
  • भूपेश बघेल के समर्थकों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है, जो केंद्रीय आलाकमान के लिए एक संदेश हो सकता है। 
यह भी पढ़े: बिहार: JDU विधायक के बयान के बाद NDA में तकरार चरम पर, भड़की BJP कार्रवाई की मांग पर अड़ी